बदायूं, अप्रैल 26 -- सिलहरी बिजली घर पर शनिवार सुबह पांच एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का 11 केवी बाहरी केबल बक्सा अचानक फट गया। इस हादसे के कारण क्षेत्र के दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति घंटों ठप रही, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा हुई। शनिवार सुबह लगभग छह बजे विद्युत प्रवाह के दौरान केबल जोड़ने वाली किट खराब हो गई। इसके चलते सिलहरी, गुरुपुरी विनायक, कुनार, सनाय और रजलामई समेत कई गांवों में अंधेरा छा गया। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल नए केबल बक्से का प्रबंध किया गया और विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- दारागंज में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से रात भर गुल रही बिजली अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि गुरुपुरी विनायक फीडर की मुख्य किट जलने से यह त...