सुल्तानपुर, जनवरी 28 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के अस्पताल रोड स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर का जर्जर केबल बुधवार सुबह बदल दिया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम केबल जल जाने से ब्लॉक फीडर की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई थी, जिसे अस्थायी तौर पर मरम्मत कर बहाल किया गया था।बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने जर्जर केबल को पूरी तरह बदल दिया। जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। विभाग के अनुसार केबल बदलने से भविष्य में फाल्ट की आशंका कम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.