बुलंदशहर, मई 5 -- क्षेत्र के छोटी होली मोहल्ला में ट्रांसफार्मर का चबूतरा बढ़ाने को पहुंची ऊर्जा निगम टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस मौके पर मोहल्ला निवासी मिथलेश ने बताया कि दो ट्रांसफार्मर उनके घर के सामने रखे हुए हैं। जिस कारण ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने या आग लगने पर चिंगारी उनके घर पर आती है। पहले भी इस तरह कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में उनका और परिवार के लोगों को घर के बाहर खड़े होने या वाहन खड़ा करने में भी डर लगता है। वहीं, ऊर्जा निगम की ओर से ट्रांसफार्मर को और बढ़ाया जा रहा है, जिससे ट्रांसफार्मर उनके घर के और अधिक नजदीक आ जाएगा। ऐसे में फॉल्ट होने पर उनके घर में आग लगने का खतरा है। लोगों के विरोध होने की सूचना पर एसडीओ अविनाश चौधरी, नायब तहसीलदार पीयूष कुमार व स्थानीय चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को...