औरैया, अप्रैल 6 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के नेविलगंज में चोरों ने ट्रांसफार्मर को काटकर उसका तेल निकाल लिया, जिससे दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग परेशान हो उठे। जानकारी के अनुसार नेविलगंज में अहनैया नदी पुल के पास रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह चोरों ने निशाना बनाया। आरोप है कि चोरों ने ट्रांसफार्मर की तली काटकर उसमें भरा तेल निकाल लिया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर कटा देखा तो उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई धीरेंद्र प्रताप ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ट्रांसफार्मर की तली काटकर तेल चोरी किया गया है। जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के चलते क्षेत्र के दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.