अलीगढ़, फरवरी 27 -- पिसावा, संवाददाता। कस्बा के गांव रुपनगर में बुधवार की रात चोर गांव के बाहर लगे ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर के उपकरणों को चोरी कर ले गए हैं। जेई निहाल सिंह द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब बारह बजे बिजली चली गई और पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह जब ग्रामीण जागकर खेतों की तरफ आए तो गांव के तिराहे पर रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर कटा पड़ा था और पास के गड्ढे में ट्रांसफार्मर का तेल भरा हुआ था। ट्रांसफार्मर को कटा देख ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई, थोड़ी देर में ही बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और लोग ट्रांसफार्मर को देखने के लिए उमड़ पड़े। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई। थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी ने मौके पर पहुंच मुआयना कर लिया गया है। विद्युत विभ...