सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में ट्रांसफार्मर आयल की कमी से बिजली संकट बढ़ सकता है। पिछले तीन माह से डिमांड के बाद भी ट्रांसफार्मर आयल नहीं मिल रहा है। जबकि जिले के दर्जन भर से अधिक बडे़ ट्रांसफार्मर में आयल कम है। जिले में छोटे-बडे़ लगभग 30 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इससे अत्यधिक गर्मी में लोड़ बढ़ने पर ट्रांसफार्मर जलने का खतरा बढ़ गया है। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज और पिपरी में लगभग 30 हजार छोटे-बडे़ ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें राबर्ट्सगंज और पिपरी में लगे दर्जन भर से अधिक बडे़ ट्रांसफार्मरों में आयल कम है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता ने बताया कि फरवरी माह में ही ट्रांसफार्मर आयल के लिए डिमांड भेजी गई है। यह भी पढ़ें- बिजली ट्रांसफार्मर बार-बार खराब, आपूर्ति बाधित इसके बाद अप्रैल में भी डिमांड भेजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.