अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। विद्युत विभाग के अंतर्गत संचालित ट्रांसफार्मरों में बड़े पैमाने पर तेल की कमी सामने आने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में 543 ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जिनमें आवश्यक तेल का स्तर कम है, जिससे उनके क्षतिग्रस्त होने की आशंका लगातार बढ़ रही है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस स्थिति को लेकर अवर अभियंता (जेई) संवर्ग में नाराजगी व्याप्त है। अभियंताओं का कहना है कि उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।विभाग के भीतर जिम्मेदारी तय करने के बजाय अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं...