गोंडा, मई 23 -- गोण्डा, हिटी। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। शहर से लेकर गांव तक दिन-रात लोग 10 से 12 घंटे से अधिक घंटे कटौती और लो-वोल्टेज से त्राहिमाम कर रहे है। यही नहीं दर्जनों गांवों के लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं, जबकि शहर के कई इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट से उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात 11 बजे के बाद 33केवी सप्लाई फेल हो गई। जिससे झंझरी व शिवाबक्तावर उपकेन्द्रों की बिजली गुल हो गई। जिससे दो दर्जन मोहल्लों के साथ सौ से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। घंटों सुधार करने के बाद एक बार लाइन चालू हुई लेकिन तत्काल फिर खराबी आ गई। बाद में करीब पौने चार बजे झंझरी उपकेन्द्र को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चालू किया गया और एक एक फीडर को लोड बढ़ाया। वहीं शिवा बख्तावर उपकेन्द्...