उरई, अप्रैल 3 -- जालौन। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारु और दुरुस्त बनाए रखने के लिए विद्युत निगम द्वारा ट्रांसफॉर्मरों के अनुरक्षण कार्य को अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर क्षेत्रों में विभिन्न फीडरों को बंद कर तकनीकी सुधार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि आगामी भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। विद्युत निगम के जेई नवीन कंजौलिया ने बताया कि गर्मी के दिनों में बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे ट्रांसफॉर्मरों पर लोड अधिक पड़ता है और उनके फुंकने की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। अनुरक्षण कार्य के अंतर्गत ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज सेट को बदला जा रहा है, बॉडी अर्थिंग और न्यूट्रल अर्थिंग को दुरुस्त किया जा रहा है, साथ ही...