ट्रांसफार्मरों के पास कूड़ा-कचरा न डालने की अपील
बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी, संवाददाता। उपखंड अधिकारी (विद्युत) प्रथम, आनंद सिंह ने बताया कि लोगों द्वारा अनेक स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मरों के निकट भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा डाला जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ लोगों द्वारा उक्त कूड़े एवं सूखे पत्तों में आग भी लगा दी जाती है, ट्रांसफार्मरों में आग लगने की आशंका बनी रहती है। हाल ही में छाया चौराहा क्षेत्र में स्थापित ट्रांसफार्मर के समीप डंप किए गए कूड़े में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। जिसके कारण आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति लगभग पांच घंटे तक बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा तथा विभाग को भी आर्थिक क्षति हुई। उपखंड अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि ट्रांसफार्मरों के आसपास कूड़ा-कच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.