ललितपुर, मार्च 18 -- बढ़ती गर्मी और आने वाले दिनों में विद्युत मांग बढ़ने की संभावना देखते हुए विद्युत उप केन्द्र मड़ावरा के अफसरों व कर्मियों ने तैयारियां तेज कर दीं। ओवरलोडिंग के कारण होने वाले फाल्ट और बिजली आपूर्ति में बाधा को रोकने के लिए विभाग ने ट्रांसफार्मरों की जांच और लोड बैलेंसिंग का कार्य शुरू कर दिया है। विद्युत वितरण खण्ड मड़ावरा की टीम ने ग्राम पंचायतों में ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग को जांचा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाले लोड का जायजा किया और आवश्यक तकनीकी परीक्षण किए। एसडीओ विनोद कुमार राजपूत और जैई मनोज कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए विभाग पहले से ही सतर्क है। गर्मी के मौसम और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मरों का लोड बैलेंस चेक किया जा रहा है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.