वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी हिटी। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में 548 करोड़ से होने वाले बिजली के बुनियादी सुधार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बास-बल्ली पर लटकते तारों को शत-प्रतिशत व्यवस्थित करने पर जोर दिया। कहा, दो हजार नए और पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए ठोस रणनीति बनाकर स्थान चिह्नित करें। मंत्री ने बताया कि नए 1202 ट्रांसफार्मरों का उच्चीकरण, 16 सब स्टेशन का नवनिर्माण, 21 जगह एडिशनल ट्रांसफार्मर, 552 किमी एलटी लाइन तथा 1246 किमी एलटी लाइन का कार्य कराया जाना है। निर्देश दिया कि प्रस्तावित उपकेंद्रों के लिए स्थान चयन शीघ्र कर लें। बैठक में मुख्य अभियंता राकेश कुमार के साथ ही अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.