नोएडा, मई 13 -- रबूपुरा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28/32 स्थित बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को बिजली कटौती को लेकर जमकर हंगामा हुआ। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल। यहां संविदा पर नियुक्त एक लाइनमैन ने अपने ट्रांसफर से नाराज होकर शराब के नशे में पूरे बिजलीघर की आपूर्ति बंद कर दी। जानकारी के अनुसार यूपीपीसीएल दनकौर खंड के एसडीओ अजय गुप्ता ने संविदा कर्मचारी सुरजीत का ट्रांसफर दूसरी जगह कर दिया था। इसके बाद उपकेंद्र पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि कर्मचारी शराब के नशे में सेक्टर-28/32 स्थित बिजली उपकेंद्र पहुंचा और बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए फीडर को बंद कर दिया जिससे तिरथली, तनाजा, वीरमपुर, मुरादगढ़ी, नगला हुकम सिंह, नगला जहानू, नगला भाटौना आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली ठप होने से आसपास...