हासन, नवम्बर 8 -- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हसन जिले में एक बड़ा आरोप लगाकर सियासी और प्रशासनिक हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि हसन की डिप्टी कमिश्नर और आईएएस अधिकारी लता कुमारी ने अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए भारी रकम रिश्वत दी। उन्होंने जिला इंचार्ज मंत्री केएम शिवलिंगगौड़ा को भी इस मामले में घसीटा। दरअसल, कुमारस्वामी रविवार को हसन के ऐतिहासिक हसनम्बा मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने एक लिखी हुई स्क्रिप्ट के कुछ हिस्से पढ़कर सुनाए। उन्होंने दावा किया कि यह एक अनजान व्यक्ति और लता कुमारी के पर्सनल असिस्टेंट शशिकिरण के बीच वाट्सएप पर हुई बातचीत है। उन्होंने कहा कि इस बातचीत में साफ तौर पर रिश्वतखोरी की बातें सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया क...