मुख्य संवाददाता, जून 24 -- UP News: यूपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ट्रांसफर के लिए दर्जनों टीचरों ने दिव्यांगता और बीमारी का प्रमाण पत्र लगाया है। अब ये जांच के दायरे में हैं। दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ नगर के रहने वाले एक शिक्षिका ने खुद को कैंसर पीड़ित होने का प्रमाण पत्र लगा दिया था, लेकिन जिन तारीख में अस्पताल में उपस्थिति का दावा किया वह उस दिन में स्कूल में भी मौजूद थी। बिना सटीक जांच रिपोर्ट के कीमोथेरेपी शुरू करने का भी दावा किया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भी शिकायतें मिली हैं कि मनपसंद जिले में स्थानान्तरण के लिए कुछ शिक्षकों ने कूटरचित दिव्यांगता, कैंसर और डायलिसिस के प्रमाणपत्र बनवाकर जमा किए हैं। यदि दिव्यांगता एवं गंभीर बीमारी संबंधी प्रमाणपत्रों का समुचित परीक्षण एवं सत्यापन नहीं किया जात...