ट्रांसफर के दो महीने बाद भी नए विभाग में नहीं गई दिल्ली की सीनियर अधिकारी, आर्थिक हित जुड़े होने के लगे आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दिल्ली में एक वरिष्ठ अधिकारी का तबादला होने के बाद भी उनके पुराने विभाग में ही बने रहने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा सेवा विभाग (सर्विसेस डिपार्टमेंट) की एक बातचीत से हुआ है। जिसमें बताया गया कि, दिल्ली शिक्षा निदेशालय की एक वरिष्ठ अधिकारी का महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) में ट्रांसफर होने के दो महीने बाद भी वह अपने पुराने विभाग में ही बनी हुई हैं। इस बारे में विभाग को मिली एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके वहां बने रहने में आर्थिक हित और अनुचित प्रभाव शामिल हैं। साथ ही इस शिकायत में आर्थिक लेन-देन, आधिकारिक फैसलों, कम्युनिकेशन और संबंधित फाइल नोटिंग की विजिलेंस या भ्रष्टाचार-रोधी प्राधिकरण से जांच की मांग की गई है। हालांकि उस महिला अधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।शिकायत में की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.