काशीपुर, दिसम्बर 16 -- काशीपुर, संवाददाता। पुलिस, एसओजी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर में एक ट्रांसपोर्ट से 18 पेटियों में रखे 43,950 प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामद इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 32 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले का मंगलवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि बीते सोमवार देर शाम पुलिस और एसओजी टीम एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी रिपुल चौहान निवासी ग्राम नजीमपुर नजीबाबाद (हाल निवासी कविनगर काशीपुर) की तलाश में दढ़ियाल रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि रिपुल चौहान के द्वारा अवैध रूप से नशे के इंजेक्शन बेचने के लिए मंगवाई गई खेप सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट, दढ़ियाल रोड, निकट मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.