ट्रांसपोर्ट मालिकों और चालक ने मिलकर किया गबन
फतेहपुर, सितम्बर 30 -- बिंदकी। कुंवरपुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के आढ़ती नागेश कुमार पुलिस को बताया था कि उड़ीसा के जिला व तहसील खुर्दा स्थित मां रोलर फ्लोर मिल में 409.200 कुंतल गेहूं ट्रक में लादकर भेजा गया था। उक्त कम्पनी में ट्रक न पहुंचने पर चोरी किए जाने की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पंकज मेघवाल निवासी लक्ष्मणपुर खिरवा थाना लक्ष्मणपुर जिला सीकर राजस्थान को पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में बताया कि ट्रक चालक ओमप्रकाश, वाहन मालिक सुखराम समेत कई ट्रांसपोर्ट के मालिक के साथ मिलकर गेहूं की बिक्री करके धनराशि का गबन कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है और एक ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.