ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तीन मोबाइल, छह डेबिड कार्ड, दस मोबाइल सिम, दो पासबुक के अलावा 1350 रुपये भी बरामद किए गए हैं। फतेहगढ़ साइबर क्राइम की टीम ने राजेपुर थाने के भुसेरा गांव निवासी सुरजीत सिंह को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तारकर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच में भुसेरा गांव के सुरजीत सिंह का नाम सामने आया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सुरजीत ने बताया कि वह अपने साथी नक्षत्रपाल निवासी जनपद हरदोई के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग के माध्यम से साइबर ठगी करता था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.