फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद, सरसमल। ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार खंदावली गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी लॉजिस्टिक फर्म है। फरवरी में माल भेजने के लिए उसे एक कॉल आई, जिसमें खुद को शिव रोड लाइंस का कर्मचारी बताया गया। आरोपी ने ट्रांसपोर्ट बुकिंग के लिए एडवांस राशि मांगी। शिकायतकर्ता ने बताए गए खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में न तो कोई गाड़ी भेजी गई और न ही रकम वापस मिली। इसके बाद उसने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विपिन निवासी औरैया और लालजीत निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.