ट्रांसपोर्ट नगर से 800 मीटर बिजली लाइन चोरी
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शासन की प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट ट्रांसपोर्ट नगर में से चोर 800 मीटर बिजली लाइन चुरा ले गए। चोरों ने करीब 15 विद्युत पोलों पर लगी लाइन काट ली। मामले में अब एडीए मुकदमा दर्ज कराएगा। शुक्रवार को टीपी नगर योजना की दीवार निर्माण को लेकर भी हंगामा हुआ। एक किसान ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उसका आरोप था कि एडीए उसकी निजी जमीन पर कब्जा कर रहा है। मौके पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। बाद में पुलिस पहुंची और अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया। सचिव दीपाली भार्गव ने बताया कि जमीन को लेकर विरोध की बात सामने आई थी। अंत्येष्टि स्थल के विकास को दीवार निर्माण को रोका गया था, लेकिन समझाकर क़ाम पूरा करा दिया है। चोरी के मामले में अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह का कहना है कि करीब 800 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.