रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। रांची में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना स्थल की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र और वज्रगृह कांके रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है। हालांकि, अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। हाईकोर्ट ने पंडरा में मतगणना केंद्र बनाने पर रोक लगा रखी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंडरा बाजार में मतगणना केंद्र बनाए जाने पर रोक लगाए जाने से रांची नगर निगम चुनाव के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना केंद्र बनाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.