ट्रांसपोर्ट नगर में बंद दुकान में आग लगी
लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर एफ ब्लॉक में बंद दुकान में आग लग गई। सरोजनी नगर और आलमबाग से तीन दमकल और फायर पुलिसकर्मी पहुंचे। दमकलकर्मियों ने शटर तोड़ा और आग बुझाई। फायर पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि एक फैक्ट्री में आग लगी है, लेकिन जब दमकलकर्मी पहुंचे तो वह आग गुरुपति सलूजा की बंद दुकान में लगी थी, जिसमें कबाड़ भरा था। फायर पुलिस ने चंद मिनटों में आग पर काबू पाया। किसी के हाताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान में भड़की आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू यह भी पढ़ें- मिहींपुरवा कस्बे में फुंका ट्रांसफार्मर, 12 दुकानों-मकानों में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.