रामनगर, जून 25 -- रामनगर। ट्रांसपोर्ट नगर में मेन रोड पर आंधी से एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे सड़क के दोनों ओर यातायात प्रभावित हो गया। गुरुवार को फायर स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। वुडन कटर की सहायता से गिरे पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रोड से हटाया गया और बाधित यातयात को सुचारू रूप से चालू कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...