मथुरा, अप्रैल 10 -- बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने ट्रांसपोर्ट नगर में व्याप्त गंदगी एवं बदहाल स्वच्छता व्यवस्था की नगर आयुक्त को पत्र देकर शिकायत की है। उन्होंने दिल्ली-आगरा राजमार्ग की प्रमुख कॉलोनी में भी सिर्फ कागजी स्वच्छ भारत अभियान चलाने के आरोप लगाए हैं। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने पत्र में कहा है कि क्षेत्र की स्थिति अत्यंत दयनीय, अस्वच्छ एवं चिंताजनक बनी हुई है। जगह-जगह कूड़े के बड़े ढेर लगे हैं, इनसे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के हालात इन दावों की वास्तविकता की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे क्षेत्र में कूड़े के अंबार है। नियमित तो दूर लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। कई बार शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.