ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी कार में लगी भीषण आग
हल्द्वानी, जून 7 -- रामनगर। ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार दोपहर राजू मिस्त्री की दुकान के पास खड़ी एक इंडिका कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जल उठी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे फायर स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत और अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.