वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और अधिवक्ता विनय शंकर राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ट्रांसपोर्ट नगर के मुद्दे पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम सत्येन्द्र कुमार से मिला। अधिवक्ताओं ने वीडीए उपाध्यक्ष पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाया। बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने स्थगन आदेश दिया है, लेकिन उपाध्यक्ष मीडिया में गलत सूचना दे रहे हैं। डीएम ने विधिक राय लेकर दो दिनों में किसानों से वार्ता करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष सिंह, राजेश प्रसाद सिंह, शैलेंद्र राय, मनीष सिंह, अभय सिंह, दीपक राय, विश्वनाथ कुंवर, प्रवीन उपाध्याय, अंकुर प्रकाश, रवींद्र प्रताप सिंह यादव, सीता, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह भी मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.