रांची, सितम्बर 24 -- रांची। सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के शीघ्र संचालन और ट्रांसपोर्ट्स को परिसर आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को परिवहन सचिव राजीव रंजन से मुलाकात की। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि उद्घाटन के करीब तीन वर्ष बाद भी संचालन शुरू नहीं होने से परियोजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आवंटन, किराया और लीज व्यवस्था को लेकर ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक कर पारदर्शी व्यवस्था तय करने की मांग की। सचिव ने नगर विकास विभाग के साथ स्थल निरीक्षण कर जल्द आवंटन प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर पदाधिकारी समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...