मऊ, मार्च 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगावां स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में बने तौल केंद्र पर मंगलवार की दोपहर ट्रांसपोर्ट के अभाव में दो घंटे तौल बंद होने को लेकर गन्ना किसानों ने प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया। किसानों ने आरोप लगाया कि सुबह 9 बजे से तौल बंद कर दी गई, जिससे दर्जनों किसान मजबूरी में गन्ना लदी ट्रालियां सठियांव चीनी मिल लेकर गए। किसानों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे चीनी मिल के जीएम पवन कुमार ने 2 घंटे बाद करीब 11 बजे दोबारा तौल शुरू कराया। चीनी मिल बंद होने के बाद 25 फरवरी से परिसर को तौल केंद्र बनाकर गन्ना किसानों से खरीद की जा रही है। गन्ना परिवहन का जिम्मा संभाल रहे ठेकेदार राजीव राय ने बताया कि 25 फरवरी से लगातार गन्ना ढुलाई सठियांव चीनी मिल की जा रही है। ढुलाई का करीब 5 लाख 60...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.