ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालकों पर 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी क्षेत्र की एक निजी फर्म के संचालक ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक और उसके सहयोगियों पर करीब 28 लाख रुपये के ट्रांसपोर्ट बिल में धोखाधड़ी करने और कलकत्ता भेजे गए करीब 23 लाख रुपये के माल में से सामान गायब करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में फर्म संचालक ने कोर्ट के आदेश पर मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उद्योग कुंज निवासी पुनीत सिंह ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उनकी फर्म राजेंद्र गियर रोलिंग मिल उद्योग की मशीनरी आदि का काम करती है। आरोपी संजय कुमार सिंघल, प्रवीन सिंघल और संबंधित सीआरएस लॉजिस्टिक कंपनी पिछले करीब आठ से दस साल से उनकी फर्म को ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करा रही थी। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कारोबार सामान्य रूप से चलता रहा। पुनीत सिंह का आरोप है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.