पीलीभीत, मार्च 20 -- पूरनपुर। मोहल्ला खानकाह के रहने वाले शाहरुख ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि सिरसा चौराहा स्थित आसाम रोड पर उनका बस ट्रांसपोर्ट के नाम से ऑफिस है। आरोप है कि बुधवार की देर रात अज्ञात लोग वहां पहुंचे और ऑफिस व दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद सामान में आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान हुआ। पीड़ित के अनुसार घटना के समय आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। युवक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...