वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। चांदमारी अंडरपास के पास शुक्रवार को दुर्घटना के बाद ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर चेन और नगदी लूटने का आरोप लगा है। मामले में शिवपुर पुलिस जांच में जुटी है। चोलापुर के अल्लोपुर अमरपट्टी निवासी ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह ने तहरीर में बताया कि दोपहर में चांदमारी में बहन के ससुराल गए थे। घर लौटते समय चांदमारी अंडरपास के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार चार युवकों ने हमला कर दिया। गले से सोने की चेन और जेब से 82 हजार रुपये छीन कर सिंधोरा की ओर भाग गए। यह भी पढ़ें- यूपी में रोडरेज: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों की दहशत, गन प्वाइंट पर लेकर कार सवारों से की लूटपाट यह भी पढ़ें- ज्वेलरी व्यापारी को ओवरटेक कर लूटने का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...