प्रयागराज, मार्च 17 -- सिविल लाइंस में सोमवार देर रात ट्रांसपोर्टर कनिष्क मिश्रा को गोली मारने के मामले में उनके पिता ने एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात की वजह जमीन से जुड़ा विवाद बताया गया। दारागंज के मीरागली निवासी ट्रांसपोर्टर 32 वर्षीय कनिष्क मिश्रा सोमवार देर रात सिविल लाइंस स्थित नाइट मार्केट में दोस्तों के साथ मौजूद थे। वहीं कहासुनी के दौरान मलाकराज कीडगंज निवासी अमित यादव ने पिस्टल से उन पर गोली चला दी जो कमर में लगी। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल कनिष्क को एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है।कनिष्क मिश्रा के पिता सुनील कुमार मिश्रा की तहरीर के मुताबिक जमीन के एक मामले को लेकर 15 मार्च को अमित यादव का उनके बेटे से विवाद हुआ था। इसी को लेकर हमला किया गया। इंस्पेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.