मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सिरस्वां हरचंद निवासी राजेश कुमार पर तीन दिन पहले कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में सात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। इसी मामले में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे पूरन सिंह व राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया है। रविवार को ट्रांसपोर्टर राजेश कुमार मुरादाबाद से रात्रि में बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी सिरस्वां हरचंद के चौराहे पर हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़ तोड़ दबिश घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े डायल ...