मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सिरस्वां हरचंद के चौराहे पर रविवार रात्रि बाइक से घर लौट रहे राजेश कुमार पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में सात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को दो आरोपियों सुनील यादव व दुष्यंत यादव को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूर्व में राजेश कुमार ने थाना नागफनी में आरोपी पक्ष के दस नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध फर्जी तरीके से ट्रस्ट बनाकर सिरस्वां हरचंद स्थित एक शिक्षण संस्थान को हड़पने व जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिससे आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रख रहा था। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग में युवक घायल आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.