मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- ग्राम सिरस्वां हरचंद में रविवार रात ट्रांसपोर्टर राजेश कुमार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शेष नामजद छह आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल अभी तक फरार आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। रविवार की रात सिरस्वां हरचंद के चौराहे पर बाइक से घर लौट रहे ट्रांसपोर्टर राजेश कुमार पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और परिजनों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। घटना के समय मौके के पास तैनात डायल 112 पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे मुख्य आरोपी आकाश कुमार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.