ट्रांसपोर्टर ने चालक को बंधक बनाकर पीटा
गुड़गांव, अप्रैल 12 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर ने अपने चालक को बंधक बनाकर पीटा। चालक ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर जान बचाई। अभी चालक अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी के कासगंज के पंकज ने धारूहेड़ा पुलिस में शिकायत दी कि वह कई वर्षों से भारी वाहन चलाता है। फिलहाल वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक की नौकरी कर रहा था। कुछ दिन पहले ट्रांसपोर्टर ने उसे एक गाड़ी से हटाकर दूसरी गाड़ी पर लगा दिया। शनिवार को मालिक ने दोबारा उसे पहली गाड़ी पर लगाया। मना करने पर ट्रांसपोर्टर नाराज हो गया। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर चालक को बंधक बनाकर पीटा। उसे कमरे में बंद कर दिया। धारूहेड़ा थाना के प्रभारी कश्मीर सिंह ने कहा कि चालक के बयान पर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.