ट्रांसपोर्टर खड़े कर रहे ट्रक, मालभाड़ा 20 फीसदी होगा महंगा
इटावा औरैया, जून 8 -- इटावा। व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस की अनिवार्यता और अधिकृत विक्रेताओं की मोनोपोली से जिले का ट्रांसपोर्ट कारोबार ठप पड़ने की कगार पर है। डिवाइस की दोगुनी कीमत और मनमानी वसूली से नाराज ट्रक मालिकों ने वाहन खड़े कर दिए हैं। परमिट और फिटनेस न होने से मालभाड़ा बढ़ने लगा है और राजस्व पर भी सीधा असर पड़ रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर कमर्शियल वाहनों में वीएलटीडी लगाना अनिवार्य है। आरोप है कि जिले में चुनिंदा अधिकृत विक्रेता ही डिवाइस लगा रहे हैं। हरियाणा-उत्तराखंड में यही डिवाइस 4-5 हजार की है, यहां 9-10 हजार वसूले जा रहे। इंस्टॉलेशन और सालाना रिन्यूअल चार्ज अलग। बिना वीएलटीडी के एआरटीओ से फिटनेस और परमिट नहीं मिल रहा। सैकड़ों ट्रक खड़े हैं। नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी अटका है। इटावा-औरैया ट्रांसपोर्ट यूनियन का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.