रुद्रपुर, जनवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार दोपहर रुद्रपुर के एक ट्रांसपोर्टर के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 36 लाख के जेवर और 2 लाख की नकदी ले उड़े। दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। सिडकुल के ट्रांसपोर्टर शैलेश तिवारी निवासी प्रीत विहार वार्ड-25, फेस-दो ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बेटा लखीमपुर खीरी में डॉक्टर है। कुछ दिनों से उनकी पत्नी लखीमपुर में बेटे के पास हैं। इस कारण वह घर पर अकेले हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर में ताला लगाकर बाहर दोस्तों के साथ समय बिताने चले गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर घर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.