ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत, 5 किमी दूर नाले में मिला शव
लखनऊ, सितम्बर 5 -- मदेयगंज के रहने वाले ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर से पांच किलोमीटर दूर हजरतगंज के हैदर कैनाल नाले में पड़ा मिला। वह दो दिन से लापता थे। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान खदरा मदेयगंज निवासी जितेंद्र शर्मा (37) के रूप में हुई है। जितेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनके भाई सत्येंद्र ने बताया कि दो अगस्त को सुबह छह बजे जितेंद्र बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। घर पर ही अपना मोबाइल और गाड़ी छोड़ गए थे। जब पत्नी और बच्चे सोकर उठे तो उन्हें लगा कि वह काम पर चले गए हैं। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन पुलिस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.