ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या
नोएडा, जून 19 -- दादरी, मयंक राणा। बादलपुर क्षेत्र में रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर की गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोसी और उसके साथी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फर्रुखाबाद का रहने वाला 50 वर्षीय जीवन यादव बादलपुर क्षेत्र की रॉयल सिटी कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि जीवन यादव के पास एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी है, जिसे वह किराये पर चलाता था। उसके परिवार में दो बेटियां और पत्नी है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात पड़ोसी विशाल कश्यप ने घर के बाहर से जीवन को आवाज दी। इसके बाद जीवन बाहर आ गया। इसके बाद विशाल और अच्छेजा का रहने वाला विक्की दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.