ट्रांसपोर्टर और ट्रक आपरेटर मिले एसपी सिटी से
मेरठ, मई 9 -- मेरठ शुक्रवार को यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी मेरठ से की शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी को ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रूप से शहर में नो-एंट्री की समय-सारिणी, माल वाहक वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया, अनावश्यक चालान एवं ट्रांसपोर्टरों के साथ हो रही व्यवहारिक दिक्कतों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसपी सिटी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन ट्रांसपोर्टरों की जायज समस्याओं के निराकरण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को सुचारू चलाने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- परिवहन मंत्री से मिले ट्रांसपोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.