ट्रांसपोर्टर आज काम पर लौटेंगे
नोएडा, मई 24 -- नोएडा। मांगें पूरी न होने पर ट्रांसपोर्टरों ने दोबारा काम पर लौटने का निर्णय लिया है। तीन दिवसीय हड़ताल खत्म कर सोमवार से ट्रक सड़कों पर उतरेंगे। जिन सेक्टरों में ट्रांसपोर्टर वाहन सेवाएं दे रहे थे, वहां काम पर जाएंगे। मांगें पूरी कराने के लिए ट्रांसपोर्टरों ने कुछ दिनों बाद फिर से हड़ताल करने पर विचार किया है। नोएडा ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल भाटी ने बताया कि ग्रीन टैक्स दोगुना करने, महंगाई बढ़ने से हो रहे नुकसान के बाद हड़ताल शुरू की थी। सोमवार से सभी वाहन काम पर लौटेंगे। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्टर आज काम पर लौटेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.