हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की ओर से किए जा रहे चालानों, वाहन कर और अर्थदंड समेत लंबित चालानों के कारण वाहन स्वामियों को हो रही परेशानियों से मंत्री को अवगत कराया। महासंघ ने मांग की है कि पुलिस की ओर से किए जा रहे मनमाने चालानों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उत्तर प्रदेश की परिवहन नीति की तर्ज पर उत्तराखंड में भी वाहन कर और अर्थदंड में राहत प्रदान की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में लंबे समय से लंबित चालानों के निस्तारण के लिए तत्काल वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू करने की मांग रखी। महासंघ पदाधिकारियों का कहना था कि योजना लागू होने से हजारों वाहन स्वामियों को राहत मिल सकेगी और लंबित मामलों का भी निस्तारण हो ...