हाथरस, मई 20 -- हाथरस। हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोयियेशन की मंगलवार को बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने सर्व सम्मति से 25 से तीस प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया। डीजल के बढ़ते रेटों के चलते ट्रांसपोर्टर भार सहन नहीं कर पा रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों ने व्यापारियों से इस समस्या में साथ देने की अपील की। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पिछले दस सालों से एक ही दर पर वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। पिछले दस वर्षो से रेटों में भारी वृध्दि एवं टोल टैक्स व टायरों में वृध्दि हो गई है। इसलिए माल भाड़ा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्षता राघवेंद्र सिंह ने की। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्टरों ने तीन दिन के चक्का जाम को दिया समर्थन इस मौके पर अध्यक्ष नवजोत शर्मा, सचिव अमित बंसल, राहुल गुप्ता, राजू मलिक, प्रदीप सारस्वत, अरुण जैन, सागर मलिक, विष्णु शर्म...