मेरठ, मई 20 -- ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मेरठ एवं मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से बैठक की गई। जिसमें ट्रांसपोर्टरों ने तीन दिवसीय चक्का जाम आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही मांग की कि यूपी एवं दिल्ली सरकार द्वारा एनजीटी टैक्स में की गई भारी वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार की नीतियों से ट्रांसपोर्ट व्यापार चौपट हो रहा है। डीजल, टोल, टैक्स और प्रतिबंधों की मार से उबरना मुश्किल हो गया है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। यह भी पढ़ें- ट्रक यूनियन कल से तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे 21, 22, 23 मई को पूर्ण चक्का जाम आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्रांसपोर्टरों ने मांग की है कि बीएस-वीआई नियमों के नाम पर 2026 से बीएस-आईवी ए...