मेरठ, अगस्त 28 -- शुक्रवार को यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन और मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की संयुक्त महापंचायत का आयोजन किया गया। दिल्ली रोड स्थित शेर सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित महापंचायत में टीपीनगर सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और एनसीआर क्षेत्र में 10 साल पुराने ट्रकों पर लागू स्क्रैप नीति को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने इन दोनों मुद्दों पर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। ट्रांसपोर्टर ने कहा कि ​टीपी नगर में लगभग 1300 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 38 करोड़ रुपये की लागत आ रही है, जिसे ट्रांसपोर्टरों ने बड़ा घोटाला करार दिया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि वे विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सड़क निर्माण की आड़ में बड़े डिवाइडर और फुटपाथ बनाकर ट...