देहरादून, जून 9 -- देहरादून। आईएसबीटी चौकी इलाके में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बैठे मजदूर को कुचल दिया। मृतक के बेटे बुद्धेश निवासी पंजाबी कॉलोनी, आईएसबीटी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता पुत्तू लाल ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ियों में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे। बीते 23 मई की रात करीब 11 बजे वह काम के इंतजार में सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन को आगे-पीछे करते हुए उनके पिता के ऊपर पहिया चढ़ा दिया। इस हादसे में पुत्तू लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्टनगर में ट्रक ने मजदूर को कुचला यह भी पढ़ें- युवक को सौ गज तक घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक यह भी पढ़ें- पंक्चर टेंपो के पास खड़े...