सीतामढ़ी, मई 5 -- शिवहर/पुरनहिया, हिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पुरनहिया प्रखंड के अशोगी छपराधनी गांव में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों की जानकारी देने को लेकर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। शिविर में पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने 'सितारा-2023' योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार और न्यायपालिका इस योजना के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय को पहचान पत्र, शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने ग्रामीणों से इस समुदाय के प्रति भेदभाव समाप्त कर इन्हें समान अवसर देने की अपील की। यह भी पढ़ें- लखीसराय : किऊल...