देहरादून, मार्च 27 -- देहरादून। गांधी पार्क में ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ ट्रांसजेंडर व विभिन्न संगठनों ने विरोध किया। शुक्रवार को ट्रांसजेंडर समूहों और कार्यकर्ताओं ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इसे अमानवीय बताया। देशव्यापी विरोध और विपक्ष के बावजूद, इस विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित कर दिया गया है। उन्होंने इस नए बिल को असंवैधानिक और अपनी पहचान व अधिकारों को सीमित करने वाला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर ओशिन, मीरा, कमला पंत, निर्मला विष्ट, स्वाती नेगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...